राज नेतिक नेताओ की गिरफ़्तारी
आज के समाचारों में पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा की गिरफ़्तारी या समर्पण के समाचारों कइ साथ यह भी पढने में आया की कोर्ट के बाहर काफी संख्या में समर्थक थे . एक प्रश्न यह है कि कोर्ट की कार्यवाही के बाहर समर्थको को ले जाने या आने के लिए प्रेरित करने के पीछे क्या उद्देश्य होते है . यह सब करके हम क्या दिखाना चाहते है?
१- क्या सरकार की कार्यवाही का विरोध के गए?
२- क्या उन पर लगाये गए आरोपों पर विरोध है ?
३- कोर्ट की कार्यवाही पर भरोसा नहीं?
४- उनके किये गए आरोपित कार्य के समर्थन का उद्देश्य है ?
यह गंभीरता से सोचने का विषय है .
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें